मवाना कस्बे में बिना अनुमति लगाए जा रहे साप्ताहिक बाजार को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। अधिकारियों ने तत्काल साप्ताहिक बाजार को बंद कराने का निर्णय लिया। इसके बाद रविवार सुबह मवाना पुलिस साप्ताहिक पैंठ में पहुंची। पैंठ संचालक सुरेंद्र चौहान को फटकार लगाते हुए दुकानदारों को तत्काल अपना सामान समेटने और बाजार स्थल खाली करवाया।