सेंट्रल मार्केट में करीब 860 आवासीय संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदल दिया गया। 661/6 के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए हैं। साथ ही 21 व्यापारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। इसी के चलते हर साल दिवाली पर सजने वाला सेंट्रल मार्केट इस साल सूना-सूना सा नज़र आ रहा है। सिर्फ आधा मार्केट ही सजाया गया है।