फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शहीद मंगल पांडे महिला पीजी कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक, कैडेट्स ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प

मेरठ के शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘पृथ्वी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने सुंदर और संदेशपूर्ण पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। कैडेट्स ने पृथ्वी के आकार में गोल समूह बनाकर एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट रिया ने प्रथम स्थान, लांस कॉरपोरल मानविका ने द्वितीय स्थान तथा सार्जेंट आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर अनुजा गर्ग और डॉ. मनीषा भूषण शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने सभी कैडेट्स और एनसीसी इकाई को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुल 15 कैडेट्स ने सहभागिता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें