मेरठ के हापुड़ अड्डे पर प्रसिद्ध जगन छोले-भटूरे की दुकान के एक हिस्से पर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। निगम ने निर्माण को अवैध बताया, जबकि दुकान मालिक ने अदालत का स्थगन आदेश दिखाने के बावजूद कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। कार्रवाई के विरोध में आसपास के व्यापारियों ने हंगामा किया।