मेरठ के दादरी गांव प्रकरण में जेल में बंद लोगों से मिलने पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जब जेल से बाहर आए, तब उन्होंने मीडिया से बातचीत करने के बाद उन पुलिस कर्मियों से मुलाकात की, जो चंद्रशेखर के सहारनपुर जेल में रहने के दौरान जेल स्टाफ में थे। जेल स्टाफ के पुलिसकर्मियों से सांसद चंद्रशेखर ने हाथ मिलाया, गले लगाया और उनसे हाल-चाल भी जाना।