फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रभारी मंत्री धर्मपाल बोले, मेरठ में लगेगी ऐसी मशीन, जिससे बनेगा कूड़े से सोना

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 May 2025 09:51 PM IST

मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मेरठ में ऐसी मशीन लगेगी, जिससे कूड़े से सोना बनेगा। ये मशीन जल्दी तैयार हो जाएगी। मशीन तैयार होने पर मेरठ में कूड़े से सोना बनेगा। नालों से गंदगी निकाली जाए और गीला कूड़ा भी तत्काल उठाकर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। सभी विभाग तीन माह की कार्ययोजना बनाकर काम करें। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में शतप्रतिशत पानी की सप्लाई हो। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विकास भवन में स्वच्छ पेयजल, दुग्ध विकास, राशन वितरण, स्वच्छता, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन, विवाह अनुदान, विद्युत आपूर्ति, संक्रामक रोग नियंत्रण, गौ संरक्षण, हरा चारा भूसा, पेयजल आदि की व्यवस्था के संबंध में बैठक ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें