मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा फाटक संख्या 22c पर ट्रेन की चपेट में आने से पिंटू 40 निवासी गांव कुंडा की मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिंटू के छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि पिंटू पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और विवाहित था सोमवार दोपहर वह परतापुर मार्केट से सामान लेने के लिए गया था वापस लौटते समय फाटक लगे थे। रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान वह मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया ट्रेन की टक्कर लगने के बाद वह कई फुट दूर जाकर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।