फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ रेंज में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 50 गैंगस्टर केस दर्ज, 194 अपराधी बुक

वर्ष 2026 की शुरुआत में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मेरठ रेंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 50 अभियोग दर्ज कर 194 अपराधियों को बुक किया है। बीते दो सप्ताह में पुलिस ने 130 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दर्जनों अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में डीआईजी रेंज मेरठ श्री कलानिधि नैथानी ने बताया कि संगठित अपराध और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें