सट्टा माफिया और हिस्ट्रीशीटर बादल को एनबीडब्ल्यू के तहत पकड़ने गई लालकुर्ती थाना पुलिस के साथ मंगलवार को हाथापाई की गई। आरोपी हिस्ट्रीशीटर के परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और धक्का मुक्की कर हिस्ट्रीशीटर बादल को छुड़ा लिया। जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस घोसी मोहल्ला में सट्टेबाज हिस्ट्रीशीटर बादल को पकड़ने पहुंची, तो महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। इस दौरान आरोपी मौका देखकर वहां से भाग निकला। बादल के भाई सोनी, पत्नी और बहन को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश डाल रही है।