फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगा दशहरा पर यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 12:24 PM IST

शामली जनपद के कैराना में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही यमुना तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा यमुना मैया की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। महिलाओं ने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी तथा शिव-पार्वती की आराधना की और दान-पुण्य भी किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यमुना तट पर गोताखोरों के साथ सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें