मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेवरा कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम की ओर से स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो 2026 के तहत अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में भारत के साथ अमेरिका, श्रीलंका, चीन और ताइवान से पहुंचे 50 वक्ताओं समेत सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और एआई पर चर्चा सेमिनार में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, तकनीकी टेक्सटाइल, स्वदेशी खेल उपकरण, स्पोर्ट्स फुटवियर, पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा कौशल विकास, एमएसएमई और ओडीओपी योजनाओं को लेकर भी विचार साझा किए गए। वैश्विक बाजार में पहचान बनाने पर जोर वक्ताओं ने कहा कि मेरठ देश का प्रमुख खेल सामान निर्माण केंद्र है। आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और कौशल विकास पर ध्यान देकर स्थानीय निर्माता वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। सेमिनार में खेल उद्योग को नई तकनीक से जोड़ने और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।