मेरठ के सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में बुधवार को हवन पूजन के साथ दीक्षारंभ शुरू किया गया। हवन पूजन में प्रबंध समिति के एससी पिपलानी, सुनीता, राजू रस्तौगी, मुकेश, संगीता, निधि, संयम, ध्रुव, डॉ. दीपक, राकेश आदि ने हवन में आहुति दी। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने, कॉलेज के नियमों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि रैगिंग एक अपराध है। यदि, कोई विद्यार्थी जूनियर विद्यार्थियों की रैगिंग करते हुए पकड़ा गया तो उसे कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस दौरान सुशील, संजन, विनीता, डॉ. सरला, डॉ. अजय, अर्चना, सुनीता सिंह, पिंकी, रश्मि, वंदना, मौ. इनाम, रेशु आदि मौजूद रहे।