फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आधुनिक डेयरी प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, पशुपालन में नवीन तकनीकों की जानकारी दी

दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया। जनपद के दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों एवं कृषकों को डेयरी व्यवसाय के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक प्रबंधन एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक एवं नोडल अधिकारी, नन्दबाबा दुग्ध मिशन, मेरठ अविनाश गुप्ता ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य डेयरी व्यवसाय से जुड़े कृषकों एवं पशुपालकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, पशुपालन में नवीन तकनीकों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें