फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सीएम योगी के आगमन से पहले हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद करने का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन से पहले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 8 अगस्त की सुबह करीब सात बजे सिविल लाइंस थाना पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन को उनसे खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह हिंदुत्व और सनातनी हिंदुओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं और पुलिस प्रशासन की कमियों को भी उजागर करते हैं। इसी वजह से उन्हें नजरबंद किया गया है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान भोजनालयों की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि मेरठ से हरिद्वार तक कई ढाबों और भोजनालयों में पहचान छिपाकर मुस्लिम समुदाय के लोग कांवड़ियों को भोजन परोस रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका संगठन इस संबंध में लगातार जांच अभियान चला रहा है और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी गई है। सचिन सिरोही ने कहा कि उन्हें नजरबंद करने से कांवड़ यात्रा से जुड़ी कमियों और उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे छिपाए नहीं जा सकते। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन आगे भी इन मुद्दों को उठाता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें