मेरठ में श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में 16 दिवसीय शांति विधान का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह आयोजन विश्व शांति, पर्यावरण संतुलन एवं सामाजिक सौहार्द को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर विधानाचार्य सिद्धांत जैन शास्त्री जी (आहार जी )के मार्गदर्शन में प्रथम दिवस की पूजा, अर्घ्य समर्पण, एवं विधान मंडल की स्थापना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। इस शुभ अवसर पर रचित जैन ने बताया आज के सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राकेश जैन अंकित जैन एवं राजेंद्र जैन कपिल जैन परिवार को प्राप्त हुआ एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला इसी के साथ हमारे मार्गदर्शक योगेश जैन अरिहंत प्रकाशन परिवार को ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मिला इसी के साथ मुख्य कलश स्थापना करने का सौभाग्य नवीन जैन अलका जैन अर्पित जैन पलकी जैन परिवार को मिला एवं चार अन्य कलश स्थापित करने का सौभाग्य उत्कर्ष जैन (शास्त्रीनगर) विनोद जैन शोभा जैन सारिका जैन रीमा जैन मनोज जैन को प्राप्त हुआ इसी के साथ दीप प्रज्वलन एवं जिनवाणी स्थापना करने का सौभाग्य राकेश जैन सोनिया जैन रचित जैन सौम्या जैन परिवार को प्राप्त हुआ। शाम 7:00 विधानाचार्य सिद्धांत जी शास्त्री जी द्वारा राजा श्रेणी चरित्र पर वाचन किया गया एवं सामूहिक आरती का आयोजन हुआ