मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर बुक कराने को लेकर भीड़ उमड़ गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। भीड़ के चलते एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपने सिलिंडर का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन और एजेंसी स्टाफ ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन उपभोक्ताओं की नाराज़गी कम नहीं हुई।