मेरठ के मोहिउद्दीनपुर सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के किसान भी मौजूद रहे।