फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व विधायक योगेश वर्मा बोले-हमें पहले वोट की सुरक्षा करनी होगी, भाजपा ने किया देश का सर्वनाश

मवाना में लालाजी फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए दलित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,कार्यक्रम मे पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया है पीडीए का मतलब पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक है,हमें सबसे पहले अपनी वोट की सुरक्षा करनी है हमारी वोट कोई का कटवा पाए इसका ध्यान रखें, बहुत जल्द हस्तिनापुर में बड़ा दलित सम्मेलन होगा, प्रदेश की जनता का झुकाव अब समाजवादी पार्टी की तरफ है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने देश का सर्वनाश करके रख दिया है। भाजपा सरकार जब से देश और प्रदेश में सत्ता पर बैठी है तभी से देश में मुस्लिमों दलितों का लगातार अपमान कर रही है मुस्लिमों दलितों पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज कराकर जेल भेजने का काम कर रही है। देश और प्रदेश की जनता ने यह फैसला किया है कि सत्ता के गलियारे से भाजपा का सूपड़ा साफ कर उन्हें वापस भेजने का काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें