भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत समारोह के दौरान फायरिंग की घटना हो गई। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर स्थित काशी टोल प्लाजा पर दो युवकों ने आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जागृति विहार निवासी श्वेतांक त्यागी बाल-बाल बच गए।