सरधना तहसील के गांव दबथुवा में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंचायत कर चकबंदी विभाग के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चकबंदी के नक्शा-5 में भारी अनियमितताएं हैं और किसानों की आपत्तियों की अनदेखी की जा रही है। पंचायत में मौजूद किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 90 प्रतिशत किसान चकबंदी के विरोध में है, चकबंदी नहीं होने देंगे।