इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा में रविवार को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सक जुटे। बीमारियों, उनके आधुनिक इलाज, तकनीक और दवाओं के बारे में चर्चा की। राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक गोष्ठी नॉर्थ जोन नेशनल आईएमए सीजीपी कॉन 2025 हो रही है। इसमें मैक्स वैशाली अस्पताल के चिकित्सक व आईएमए के राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल और प्रदेश के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अमित मलिक ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हृदयाघात से मौत, रेडिएशन थैरेपी और डिमेंशिया आदि बीमारियों पर व्याख्यान आयोजित किए गए।