पांचली स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में चल रही 19वीं सीबीएसई खो खो क्लस्टर प्रतियोगिता में दूसरे दिन अंडर 14 के तीन मुकाबले हुए। जेएसएम हापुड़ को बाई देते हुए अगले मुकाबले में पहुंचने का मौका मिला। दूसरे मैच में ल एन इंटरनेशनल स्कूल की टीम जीती। तीसरे मैच में सेंट जेवियर गाजियाबाद की टीम विजयी रही।