सावन के पावन महीने में मवाना में लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद भोले के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। आसमान से बरसते पानी के बीच भी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में डटे रहे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है।