मेरठ में रोडवेज बस स्टैंड पर संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 25 अभ्यर्थियों ने प्रार्थना पत्र दिया जिनका ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। सहायक क्षेत्र प्रबंधक विपिन अग्रवाल सीनियर फोरमैन राजीव कुमार समीर सिंह केंद्र प्रभारी पदम सिंह की देखरेख में भरती की प्रक्रिया हो रही है। यह प्रत्येक सप्ताह के बुधवार वाले दिन भरती की प्रक्रिया होती है।