मेरठ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान मंडलायुक्त ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने का संदेश दिया। बोले- बहुत मुश्किल से मिली है आजादी मंडलायुक्त ने कहा कि कई महान लोगों के प्राणों की आहुति के बाद देश को आजादी मिली है। हमें इस आजादी को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने लोगों से देश की एकता में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए जो देश को विभाजित करने का प्रयास करते हैं। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।