गंगा प्लाजा स्थित समा साउंड एंड म्यूजिक एकेडमी में "शिवोहम – द शिवा विदिन" कथक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। भारतीय शास्त्रीय नृत्य, आध्यात्म एवं संस्कृति का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस विशेष प्रस्तुति में निहारिका जैन एवं ऋतिका ने भगवान शिव एवं माता पार्वती से जुड़ी अनेक कथाओं का कथक शैली में भावपूर्ण मंचन किया।