मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम तिराहा चौकी में कांवड़ यात्रा पर नज़र रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके निरीक्षण के लिए डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी पहुंचे और उन्होंने वहां संचालित सभी सीसीटीवी कैमरों को देखा। इस दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।