मेरठ में वृक्षारोपण महाभियान में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' को लेकर मेरठ पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकल्प दिलाया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्विद्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, छात्र-छात्राओं और पर्यावरण प्रेमियों को पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने का हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि अभी पर्यावरण को नहीं बचाया, तो वो दिन दूर नहीं जब सब रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगा।