मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-6, वार्ड-64 में सेटबैक कार्रवाई के दौरान हटाए गए मकानों और दुकानों के मलबे से नालियां जाम हो गई हैं। पानी की निकासी बाधित होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है। सीवर का पानी जमा होने के कारण स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जलभराव की वजह से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।