मेरठ में गुरुवार को गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम से दांडी यात्रा निकाली गई, जिसका समापन नौचंदी मैदान पर हुआ। कार्यक्रम के दौरान सरबजीत सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दांडी यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार, प्रेमचंद, वीरेंद्र सैनी, विजय कुमार शुक्ला, सुभाष मुकेश सहित अन्य लोग भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।