फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कार सवार बदमाशों ने गांव की महिला प्रधान के घर पर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में महिला प्रधान के घर पर देर रात कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने घर के बाहर रुककर कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। फायरिंग की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक कार से उतरे बदमाशों को हथियार लेकर फायरिंग करते देखा जा सकता है। फायरिंग के दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। महिला प्रधान और गांव के ही कुछ लोगों के बीच पंचायत चुनाव से लेकर विकास कार्यों को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन की और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने गांव के ही कुछ नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें