मेरठ में मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव दिल्ली रोड स्थित एसजी स्टोर पहुंचे, जहां उन्होंने स्टोर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने क्रिकेट बैट और बॉल सहित अन्य खेल सामग्री को बारीकी से देखा और उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। प्रेस वार्ता के दौरान कुलदीप यादव ने कहा कि आज के समय में खिलाड़ियों के लिए सही और गुणवत्तापूर्ण खेल उपकरण बेहद जरूरी हैं। अच्छे बैट और बॉल न केवल प्रदर्शन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के प्रति समर्पित रहें और लगातार अभ्यास करते रहें, तभी बेहतर प्रदर्शन संभव है।