फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा बोले- गुंडों का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते खुद गुंडे बन गए मंत्री

ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर विकुल चपराणा द्वारा व्यापारी पर धौंस जमाना और जमीन पर नाक रगड़वाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित व्यापारी सत्यम रस्तोगी से मिलने कांग्रेस कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजल समेत कई नेता और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित से मुलाकात कर सांत्वना दी। बंद कमरे में करीब आधा घंटा हुई बातचीत के बाद बाहर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंत्री के रसूख से एक आम आदमी इतना आहत है, कि वो किसी से मिल भी नहीं पा रहा है। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री गुंडों का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते खुद गुंडे बन गए और गुंडों को आगे बना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें