हस्तिनापुर नगर क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 30 सबमर्सिबल स्थापित कराने तथा खराब पड़े 32 हैंडपंपों का रिबोर कराने की योजना शुरू की है। इसके लिए संभावित स्थानों का चयन कर लिया गया है। बुधवार को नगर पंचायत चेयरपर्सन ने प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इस परियोजना का लोकार्पण किया। योजना के तहत प्रजापति धर्मशाला, बौद्ध विहार, नगर पंचायत कार्यालय, उधम सिंह चौक, शनि मंदिर, द्रौपदी घाट आदि पर काम किया जाएगा।