मेरठ में शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार के बाजार आज बंद रहेंगे। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद व्यापारियों ने बंद के लिए समर्थन जुटाया और जनसंपर्क किया। व्यापारियों का कहना है कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के व्यापारियों काे ब्लैकमेल व उत्पीड़न करने के विरोध में वह सभी व्यापारिक संस्थान बंद रखेंगे। व्यापारियों ने जागृति विहार, शास्त्रीनगर के दुकानदारों से भी अपील की। इसके बाद मंगलवार सुबह 10:30 बजे सेंट्रल मार्केट पहुंचे और हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कहा कि उन्होंने संघ संयुक्त व्यापार, मेरठ बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन मेरठ के समस्त जनप्रतिनिधि, सफाई कर्मचारी यूनियन, आइएमए, किसान मोर्चा के समस्त संगठन, छात्र संघ संगठन, मेरठ बुलियन एसोसिएशन व अन्य संगठन से भी साथ में खड़े रहने की अपील की। सोमवार को कई व्यापारिक संगठनों ने बंद के समर्थन में व्यापारियों को पत्र भी सौंपा।