सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आम सभा की, जिसमें उनका दर्द छलक उठा। सभा में सेंट्रल मार्केट के सारे व्यापारी और उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी, बच्चे और महिलाएं शामिल रहे। प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए पोस्टर लगाकर विरोध जताया। सवाल किया कि उनकी दुकानें गिराकर और कारोबार खत्म करके क्या मिल जाएगा।