मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 स्थित तिरंगा चौक के पास सेटबैक विवाद को लेकर धरना दे रही महिलाओं ने शनिवार को धरना स्थल पर चूल्हा जलाकर रोटी बनाई और चटनी पीसी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनके परिवार का भोजन भी धरना स्थल पर ही तैयार किया जाएगा।