मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के ग्राम नवाबगढ़ी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।