अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित प्रर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के कार्यकर्ताओं और किसानों को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों की बढ़ती भीड़ के चलते मेरठ से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।