मेरठ में नाजिया इलाही द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।