बालीवुड सुपर स्टार व धर्मेंद्र सिंह देओल के निधन पर मेरठ में मंगलवार को शाम के समय बच्चा पार्क पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें मेरठ शहर के प्रसिद्ध कलाकार जूनियर सनी देओल सहित अन्य कलाकारों ने धर्मेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कलाकारों ने श्रद्घांजलि सभा में कहा कि धर्मेंद्र सिंह देओल बॉलीवुड के ही नहीं पूरी दुनिया के चहीते हीमेन थे और अपनी एक्टिंग से हिंदुस्तान को बढ़-चढ़कर सुपरहिट फिल्में दी। इस दौरान शाहिद गौरी, अनुरोध चौहान, शकील, जय कुमार, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।