त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका जूनियर हाई स्कूल शारदा रोड में रविवार को वार्षिकोत्सव स्पंदन का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, पेरेंट्स डेडीकेशन सॉन्ग, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, महारास तथा ऑपरेशन सिंदूर, ओल्ड मैशअप आदि दिल छू लेने वाली मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की थीम" संस्कृति हमारी धरोहर" रही, जिसमें विभिन्न प्रदेशों राजस्थानी, पंजाबी हरियाणवी, कश्मीरी, गुजराती आदि लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।