मेरठ पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को फर्जी सांसद पास लगाकर घूमते हुए गिरफ्तार किया। मेरठ पुलिस ने ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आकाश अपनी कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था। रविवार शाम गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर एसएसपी विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आकाश की कार को रोका गया, जहां पास जांच में फर्जी निकला।