फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अखिलेश यादव बोले- हम सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ, नहीं होने देंगे अन्याय

मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा और अन्य पदाधिकारियों की ओर से लखनऊ जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र दिया गया। इसमें मेरठ के सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के मुद्दे को लेकर व्यापारियों की ओर से बात रखी गई। सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी सपा मुखिया को पूरी बात बताई। इसके बाद अखिलेश यादव ने व्यापारियों को परेशान न करने की मांग उठाई। अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक और अन्य नेता-कार्यकर्ता लगातार व्यापारियों के बीच हैं। व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें