मेरठ के छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय में युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं Aditya Thackeray का 36वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य और महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि आदित्य ठाकरे पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं तथा उनकी कार्यशैली से बड़ी संख्या में युवा प्रेरित हो रहे हैं। वहीं चित्रपट सेना महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना, यासीन खान, सुनील दत्त सैनी, शौकत सलमानी, विनीत जैन, रूपराम, राम सिंह यादव, आर.पी. सिंह, आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।