जानी थाना क्षेत्र का युवक अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जहां उसने आरोप लगाया कि उसके प्लॉट पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। एक साल से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह कैन छीनकर पीड़ित को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।