मेरठ में हापुड़ रोड पर नवनिर्माणित अब्दुल्लाह रेजीडेंसी में एक समुदाय के प्रॉपर्टी खरीदने और रहने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप लग रहे हैं कि इस रेजीडेंसी में हिंदुओं को रहने की इजाज़त नहीं है, इस बात को लेकर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने भी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि योगी सरकार में मेरठ विकसित हो रहा है, लेकिन किसी एक समुदाय को ज़मीन खरीदने की इजाज़त ना देना जांच का विषय है। साथ ही कहा कि रेजीडेंसी के अंदर मस्जिद का भी निर्माण किया जा रहा है जिसकी भी जांच होगी। हालांकि रेजीडेंसी के इंजीनियर शिवम शर्मा का कहना है कि सभी आरोप गलत हैं। मुस्लिमों के साथ साथ हिंदुओं को भी ज़मीन खरीदने की इजाज़त है। वहीं अब्दुल्लाह रेजीडेंसी के तार कुख्यात गैंगस्टर शाकिर से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।