लोहियानगर थाना क्षेत्र के हरि के पुल पर शनिवार देर रात ईंटों से भरा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था। किसी तरह कार सवार युवकों ने अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने से सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।