फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर में तेज रफ्तार इको कार और बाइक की जोरदार टक्कर, कार के नीचे फंसी बाइक, वीडियो देखें

मेरठ के गंगानगर में तेज रफ्तार इको कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। कार ने बाइक सवार को कई मीटर तक घसीटा। गंभीर हालत में बाइक सवार युवक को अस्पताल लेजाया गया। कार चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। गंगानगर अलकनंदा धाम कॉलोनी रोड के चौराहे पर तेज रफ्तार इको कार और बाइक टकरा गईं। तेज धमाके जैसी आवाज हुई, लोग मौके पर पहुंचे। बाइक कुछ मीटर घिसटने के बाद कार के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक सवार शुभम मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे किसी बाहर तरह निकाला और नजदीकी देव अनंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फर्स्ट ऐड के बाद युवक के साथी उसे दूसरे अस्पताल में ले गए। वही घटना के बाद से कार चालक फरार हो गया। डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें