फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना के कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला की हत्या, बेटी के अपहरण पर बवाल, हालात तनावपूर्ण

थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अपहृत युवती की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर महिला के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती और बेटी को सुरक्षित वापस नहीं लाया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और नाबालिग बेटी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। हालात सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें